सीतामढ़ी, मार्च 2 -- बाजपट्टी। इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग की आग भले हजारों किलोमीटर दूर जल रही हो, लेकिन उसकी तपिश सीतामढ़ी के गांवों तक महसूस की जा रही है। अरब देशों में रोजी-रोटी की तलाश में गए जिले के लोग इन दिनों दहशत के साये में जी रहे हैं। बाजपट्टी के बसौल गांव निवासी मो. नौशाद दुबई में बुर्ज खलीफा से कुछ ही दूरी पर रहते हैं। उनकी आवाज फोन पर कांप रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार की पूरी रात हर आधे घंटे पर आसमान चीरती मिसाइलें दिखीं। दिन रात आसमान से मिसाइल गुजरता देख मन परेशान हो जाता है। धमाकों की आवाज से खिड़कियां थर्रा उठती हैं। प्रत्येक आधे घंटे के अंतराल पर ही मिसाइल देखा जा रहा था। बाहर सन्नाटा है और अंदर से डर बना हुआ है। प्रशासन बार-बार घरों में ही रहने की चेतावनी दे रहा है। नौशाद बताते हैं कि बुर्ज खलीफा के आसपास का इल...