नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- ईरान से जंग के बीच इजरायल में मिसाइल और ड्रोन हमलों से जिंदगी बचाने के साथ जिंदगी संवारने की भी जद्दोजहद चल रही। लोगों का एक दल मिसाइल हमलों के बाद जान जोखिम में डालकर मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त मकानों में जिंदगी तलाशने में जुटा है। न्यूयॉर्क की रहने वाली निकोल शैंकर जुलाई 2025 से तेल अवीव में रह रही हैं। वे बताती हैं कि इस शहर ने मुझे बहुत दिया है। मैं इसे संकट में छोड़कर नहीं जा सकती। मैं अब स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हमलों के चलते एकत्र हुए मलबे को हटाने में लगी हूं। हम दिन रात मलबों में जिंदगी तलाशते हैं ताकि किसी का जीवन बच सके। हैरानी की बात ये है कि इस काम में वो लोग भी लगे हैं जिनका घर हमलों में तबाह हो चुका है लेकिन सब एकजुट है, यही इजरायल की ताकत है। कनाडा के रहने वाले पिंचास सेथल सैनिकों के लिए खाना बनाने ...