नई दिल्ली, जुलाई 17 -- भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों को एक नई उड़ान मिली है। भारतीय नौसेना को एक और आधुनिक MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टर मिल गया है। इसे पिछले हफ्ते कोच्चि में नौसेना को सौंपा गया। अमेरिका ने इस डिलीवरी को दोनों देशों की समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन कदम बताया है।इसी हफ्ते भारत पहुंचेंगे दो और हेलिकॉप्टर भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर की डिलीवरी हो चुकी है और दो अन्य सीहॉक हेलिकॉप्टर इसी सप्ताह भारत पहुंचने वाले हैं। बता दें कि यह डिलीवरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ भीषण जंग में उलझा हुआ है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इसे दोनों देशों की रक्षा साझेदारी के लिए 'शानदार खबर' बता...