नई दिल्ली, मार्च 27 -- ईरान में जारी जंग के चलते दुनिया के लिए कच्चे तेल की सप्लाई के सबसे अहम रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आवाजाही प्रभावित है। जहाज अटके खड़े हैं और कई देशों तक तेल और गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भारत, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों में ऐसी स्थिति है। इसके अलावा बाब-अल मंडेब स्ट्रेट के भी बाधित होने का डर है। यहां से दुनिया का 10 फीसदी तेल गुजरता है। इस तरह दोनों गलियारों में समस्या होने से करीब 30 फीसदी तेल सप्लाई दुनिया की प्रभावित हो सकती है। अब इसका असर दुनिया भर के देशों और उनकी अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। यही नहीं स्पेन का तो कहना है कि उसकी अर्थव्यवस्था इस जंग के चलते भीषण मंदी के दौर में जा सकती है। बैंक ऑफ स्पेन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैंक ने कहा कि मिडल ईस्ट में जारी जंग क...