सीवान, मार्च 26 -- बड़हरिया। जंग की तापिश का सीधा असर अब रोजगार पर पड़ने लगा है। ईरान - अमेरिका इजरायल के जंग का असर होटल, रेस्टूरेंट और छोटे रोजगार और कारोबारी पर पड़ने लगा है। इससे कई दुकानदार तो अपनी दुकान बंद कर रोजगार के लिए दूसे रास्ता को अख्तियार कर लिया है। वही रेस्टोरेंट और होटल में मिलने वाला व्यंजन भी कम हो गया और महंगा भी हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में लकड़ी कोयला से चूल्हा जलने लगा है जिससे भोजन का व्यंजन भी कम हो गया है। गैस की किल्लत से मिठाइयां की कीमत तो बढ़ी है लेकिन अनेकों प्रकार के समान भी थाली से गायब हो चुका है। इस युद्ध के मार से कई का रोजगार छीन गई है। सुबह में चौक- चौराहे पर मिलने वाला चाय और नाश्ता भी बंद हो चुका है। सुबह का भीड़ भाड़ वाला जगह भी सन्नाटा में बदल गया है। चाय दुकानदार लाल मोहर बलिष्टर साह, प्रमोद स...