अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व के देशों में गहराते युद्ध के संकट के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। युद्ध क्षेत्र में अलीगढ़ के कई लोग हैं। उनके परिजन की सुविधा के लिए विशेष इमरजेंसी वॉर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से खाड़ी देशों में फंसे लोग और भारत में मौजूद उनके रिश्तेदार किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य संकट की घड़ी में लोगों को त्वरित मदद और सही जानकारी मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि दुबई, कतर, इस्राइल, ईरान और अन्य खाड़ी देशों में रह रहे हमारे नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.