जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान युवाओं को उद्योग से जोड़ने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने की। इस दौरान जनपद में संचालित औद्योगिक और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत तय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति और वितरण की स्थिति पर चर्चा हुई। निवेश मित्र पोर्टल के जरिए दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण हो चुका है, जबकि लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं जैसे बिजली आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, हाईमास्ट लाइट और रेन वाटर ...