जौनपुर, अप्रैल 9 -- जौनपुर, संवाददाता। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंग को थमते देख लोगों के आखों में एक अलग ही तरह की खुशी नजर आई। जिनके अपने खाड़ी देशों में रोजी रोजगार के लिए हैं, लेकिन वापस नहीं आ सके अब उन्हें वापसी की उम्मीद जग गई। वहीं जो महीनों से पुन: रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश जाने की इच्छा में थे उनके भी चेहरे पर मुस्कान दिखी।युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी का रास्ता अब साफ हो गया है। सीजफायर होते ही संबंधित लोग तैयारी में जुट गए। जिनके परिजन वहां हैं उन्होने बात करके मौजूद हालात के बारे में पूछा। वहीं जिनका फोन नहीं लगा वे अपनों के फोन का इंतजार करते नजर आए। जौनपुर के खेतासराय, शाहगंज और केराकत क्षेत्र के कई लोग सउदी अरब, दुबई सहित अन्य देशों में रहते हैं।उम्मीद का दीया टिमटिमाया तो खिल उठे चेहरेख...