कटिहार, मई 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में वैश्विक हालात की तपिश अब आम लोगों की रसोई तक महसूस होने लगी है। पांच किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त बढ़ोतरी ने छात्रों, दिहाड़ी मजदूरों और स्ट्रीट वेंडरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 1 मई से लागू नई दरों के अनुसार, इस सिलेंडर की रिफिलिंग कीमत 626 रुपये से बढ़कर 888 रुपये हो गई है, यानी सीधे 262 रुपये का इजाफा। इस बढ़ोतरी ने उन तबकों पर सबसे ज्यादा असर डाला है, जो कम खर्च में गुजारा करने के लिए छोटे सिलेंडर पर निर्भर थे। लॉज और हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, प्रवासी मजदूर और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले वेंडर इसी सिलेंडर के सहारे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते थे। अब कीमत बढ़ने से उनका बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. यह भी पढ़ें- छात्रों व छोट...