उरई, मार्च 30 -- उरई। मिडिल ईस्ट में जारी जंग और उससे उपजे ईंधन संकट का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों के चलते माल ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर बाजार में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री पर साफ दिखाई दे रहा है। दाल, आटा, तेल और अन्य जरूरी सामानों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। स्थानीय बाजारों में खाद्य सामग्री के दामों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। अरहर दाल के दाम बढ़कर 125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि कुछ समय पहले तक यही दाल करीब 110 रुपय...