जंग की तपिश रामपुर के मैंथा उद्योग को दे रही हर दिन एक करोड़ की चोट
रामपुर, अप्रैल 7 -- ईरान-इस्राइल युद्ध का असर मेंथा कारोबार पर भी पड़ने लगा है। मेंथा उत्पाद तैयार करने वाले कैमिकल, कोयला और औद्योगिक डीजल के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। कारोबारियों के अनुसार, इस कारण रामपुर में मेंथा कारोबार को रोजाना करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। युद्ध के चलते आयात-निर्यात भी प्रभावित हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका समेत अन्य देशों से आने-जाने वाला माल फंस रहा है, जिससे दिक्कतें बढ़ गई हैं। यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी तो नुकसान और बढ़ सकता है। रामपुर में मेंथा का सालाना कारोबार करीब 2500 करोड़ रुपये का है, जिसे जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। आईआईए के चेयरमैन श्रीष गुप्ता बताते हैं कि हर दिन एक हर करोड़ की चोट रामपुर के मैंथा इंडस्ट्री को लग रही है। उधर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.