रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 979.50 रुपये का हुआएलपीजी कीमतों में वृद्धि ऊर्जा बाजार में लगातार बनी अनिश्चितता के बीच घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की गई है। नई दरों के अनुसार 07 जून 2026 से 14.2 किलोग्राम घरेलू गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 999.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 970.50 रुपये थी। इस प्रकार सिलेंडर के दाम में करीब 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि खर्च करनी पड़ेगी। वहीं 5 किलोग्राम घरेलू गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत भी बढ़कर 371.50 रुपये हो गई है। गैस एज...