चतरा, अप्रैल 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। देशभर में बढ़ती महंगाई और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के बीच चतरा जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहाँ गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और उपभोक्ताओं को किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी क्षेत्रों में होम डिलीवरी की सुविधा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसी भी वार्ड या मोहल्ले में डिलीवरी को लेकर कोई विशेष शिकायत सामने नहीं आई है। गैस एजेंसियों द्वारा समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है। प्रमुख इलाकों में भी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि बुकिंग के बाद अधिकतर लोगों को मात्र 1 से 2 दिनों के भीतर ही सि...