चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, प्रतिनिधि। खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के असर से देशभर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने लगी है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और विशेषकर डीजल की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसका असर अब चतरा जिले में भी दिखने लगा है। जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि डीजल और पेट्रोल नहीं मिला, तो उनका कामकाज कैसे चलेगा। हालांकि, जिला मुख्यालय स्थित लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पंपों पर वर्तमान में ईंधन की कोई कमी नहीं बताई जा रही है, फिर भी लोग भविष्य को लेकर आशंकित हैं। यह भी पढ़ें- डीजल सामान्य पर सीएनजी के लिए हो रही परेशानी इसी डर से सभी पेट्रोल पंपों पर लाइनें लग रही हैं। स्थानीय डीलरों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही पर्याप्त ...