सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान। लग्न का मौसम शुरू होने वाला है और इसके साथ ही सीवान जिले के बर्तन बाजार में रौनक लौटने लगी है। शादी-विवाह, तिलकोत्सव और अन्य मांगलिक आयोजनों को लेकर बर्तनों की मांग बढ़ने लगी है। लेकिन, इस बार बाजार में ग्राहकों की खुशी पर महंगाई का असर साफ दिख रहा है। स्टील, पीतल, कांसा, फूल और तांबा जैसे बर्तनों के दाम में तेजी आने से शादी करने वाले शादी- विवाह करनेवाले परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है। सबसे अधिक महंगाई की मार कांसा और पीतल के बर्तनों पर पड़ी है, जिनकी मांग तिलक और उपहार के लिए अधिक रहती है। पहले जो थाली, लोटा, गिलास या परात एक सामान्य बजट में मिल जाते थे, अब उनके लिए ग्राहकों को कहीं अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का कारण बन गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.