मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर पेट्रोलियम उत्पादों के साथ प्लास्टिक उत्पादों पर भी पड़ने लगा है। कच्चे माल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे प्लास्टिक से बनने वाले रबर और दूसरे सर्जिकल सामान महंगे होने लगे हैं।शहर के जूरन छपरा स्थित सर्जिकल आइटम के थोक विक्रेताओं का कहना है कि सिरिंज, ग्लब्स, कैथेडर, जल निकासी प्रणाली, ट्रोकार और कैनुला आदि बनाने वाली कंपनियों ने दाम बढ़ा दिया है। इस कारण सर्जिकल आइटम के थोक भाव में 2 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। खुदरा कीमत 15 से 20 प्रतिशत तक अधिक हो गई है। विक्रेताओं ने बताया कि तीन एमएल वाले सिरिंज का थोक रेट 130 से 142 रुपये प्रति बॉक्स हो गया है। पहले यह 108 रुपये था। इसके अलावा कैथेडर, कमर के बांधने वाला बेल्ट भी महंगा हो गया है।मुजफ्...