सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। रसोई गैस सिलेंडर को लेकर एजेसियों पर अब भी लोगों की भीड़ लग रही है। कड़ी धूप में भी लोगों को रसोई गैस के लिए कतार में खडे़ देखा जा रहा है। मंगलवार को भी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत से कारोबारियों की परेशानी अब भी दूर नहीं हुई है। जंग की तपिश का असर अब भी बरकरार है। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर अभी भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। सिलेंडर के लिए अब भी लोगों को एजेंसियों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं कड़ी धूप में भी लोग कतार में खडे़ होकर सिलेंडर लेने के लिए विवश हैं। राबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहे के पास मंगलवार को भी रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही। सुबह आठ बजे से ही लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में लग गए थे। सुबह लगभग 1...