गया, मई 29 -- अमेरिका और ईरान के बीच जंग के असर से गया जी का बाजार भी प्रभावित है। एक पखवारे में चार बार डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमत का प्रभाव किराना से लेकर फल-सब्जी मंडी पर दिख रहा। मगध की थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम से लेकर फल मंडी केदारनाथ का बाजार पर असर बढ़ता ही जा रहा है। माल ढुलाई महंगी होने के कारण सामान की कीमत बढ़ने लगी है। दूसरे प्रदेशों से पिकअप वैन मंगाने का किराया करीब 20 से 25 फीसदी महंगी हुई है। केदारनाथ मार्केट में पश्चिम बंगाल, यूपी, हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर सहित बिहार के भागलपुर व वैशाली आदि जिलों से हर दिन फल की गाड़ियां आती हैं। इस वक्त सीजन होने के कारण बंगाल के साथ ही सूबे के भागलपुर,वैशाली व मुजफ्फरपुरआदि इलाकों से आम व लीची की गाड़ियां आ रही हैं। केदारनाथ मार्केट में करीब 150 से अधिक थोक कारोबारी हैं। मंडी प्रतिदिन क...