बिहारशरीफ, मई 25 -- जंग की तपिश : पेट्रोलियम के दाम बढ़ने और गैस सिलेंडर की किल्लत से रसोई बजट पर दोहरी मार पेट्रोल 2.88 रुपये और डीजल 2.84 रुपये महंगा 15 दिनों में चार बार बढ़े डीजल पेट्रोल के भाव 10 फीसद तक बढ़ा बजट, गृहिणियों को किचेन संभालने में हो रही परेशानी माध्यम वर्गीय परिवारों को अब हर माह चार हजार की जगह साढ़े चार हजार करना पड़ रहा खर्च गांवों में निम्नवर्गीय लोग लकड़ी, उपला जैसे पारंपरिक जलावनों का कर रहे उपयोग फोटो : पेट्रोल पंप : हरनौत के अरौत पेट्रोल पंप पर सोमवार को वाहनों में ईंधन भरवाते चालक। बिहारशरीफ/पावापुरी, निज संवाददाता। देश में 15 दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम के दाम बढ़े हैं। चौथी बार दाम बढ़ने और गैस सिलेंडर की क्राइसिस से जहां रसोई के बजट पर दोहरी मार पड़ रही है। वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ चुकी है। रविवार की देर रात एक...