अलीगढ़, अप्रैल 2 -- फैक्ट फाइल 250 से ज्यादा पीतल मूर्ति तैयार करने वाले इकाइयां500 से ज्यादा भट्टियां जहां तैयार होती हैं मूर्तियां01 हजार करोड़ के लगभग है वार्षिक टर्नओवर250 करोड़ के लगभत होता है निर्यातअलीगढ़, सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ। मध्यपूर्व जंग की तपिश से अलीगढ़ का पीतल मूर्ति उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लगातार कच्चे माल की कीमतों में हो रही तेजी के बीच पीतल के बढ़े हुए भाव ने इस उद्योग को महंगाई की बूस्टर डोज देने का काम किया है। तीन महीने में पीतल का भाव 600 रुपये किलो से बढ़कर 850 रुपये किलो पर पहुंच चुका है। न सिर्फ पीतल बल्कि पैकिंग मैटेरियल के दाम भी बढ़ चुके हैं। इसके साथ ही मूर्ति वेल्डिंग में इस्तेमाल होने वाला व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी ब्लैक में खरीदना मजबूरी बन गया है। कारोबारियों के अनुसार बढ़ी कीमतों ने गणेश चतुर्...