बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- जंग की तपिश : पीतल-तांबा के बर्तनों में 300 रुपए प्रति किलो का इजाफा, ग्राहकों की जेब पर बढ़ा बोझ लग्न के मौसम और वैश्विक तनाव से महंगे हुए सभी स्टील छोड़ अन्य धातु के बर्तन एक नंबर कांसा के बर्तनों की बाजार में किल्लत, भाव भी 400 रुपए प्रति किलो बढ़े ढाला कड़ाही के भाव में 120 की बढ़ोतरी, आपूर्ति भी हो रही कम फोटो : स्टील केके 01 : बिंद बाजार में शनिवार को खरीदार को दुकान में बर्तन दिखाते दुकानदार ललित कुमार। बिहारशरीफ/बिंद, निज संवाददाता। नालंदा जिले के बड़े-छोटे सभी बाजारों में एक माह के दौरान पीतल, एल्यूमिनियम, स्टील और तांबा के बर्तनों के दाम में तेज उछाल ने आम लोगों की रसोईघर का बजट बिगाड़ दिया है। वहीं, लग्न में शादी-विवाह वाले घरों लोगों को बर्तन सेट खरीदने में पसीने छूट रहे हैं। मार्च से अप्रैल 2026 के बीच बर्तनों...