जंग की तपिश : तेल से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक के बढ़े दाम, रसोई का बजट बिगड़ा
कटिहार, जून 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब कटिहार के खुदरा बाजारों में भी दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती लागत के साथ खाद्य तेल, ड्राई फ्रूट्स और दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। महज एक सप्ताह के भीतर कई जरूरी वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे आम परिवारों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। सबसे अधिक असर गृहिणियों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब सीमित आय में बढ़ते खर्च का सामना करना पड़ रहा है। जिले के बाजारों में सरसों तेल और रिफाइंड तेल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो सरसों तेल हाल तक 160 से 190 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब 170 से 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.