जंग की तपिश : गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, तड़के चार बजे से लग रही लंबी कतारें
बुलंदशहर, मई 9 -- जिले में रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है। एचपी और इंडेन गैस एजेंसियों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि एक सिलेंडर पाने के लिए लोगों को तीन से चार घंटे तक कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। होम डिलीवरी व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। गैस सिलेंडर पाने की जद्दोजहद सूरज निकलने से पहले ही शुरू हो जाती है। शहर और देहात क्षेत्रों की एजेंसियों पर उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं। लंबी लाइनों के कारण कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई बार स्टॉक खत्म होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। गैस वितरण से जुड़े लोगों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध के हालातों के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.