शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। मध्य-पूर्व में चल रही जंग को लेकर अब आम जनजीवन के साथ-साथ मजदूर वर्ग पर भी साफ नजर आने लगा है। हावड़ा से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में जहां कोच खाली दिखाई दिए, वहीं दिल्ली से लौटने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का मेला देखने को मिला। शुक्रवार की शाम दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस से जैसे ही यात्री शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरे, ट्रेन के कई कोच खाली हो गए। कंपनी छोड़ लौटकर वापस आए मजदूरों की आंखों पर आंसू दिखाई दे रहे थे। मजदूरों ने अपनी परेशानियों को साझा करते हुए बताया कि गैस की किल्लत से खाना होटल पर खाना पड़ता था, लेकिन अब तो होटल पर भी गुजारा नहीं हुआ तो घर वापसी को लौटना पड़ा। रामजी तथा रितेश सिंह ने बताया कि गैस की मुख्य समस्या से काम करना छोड़ना पड़ा। दिल्ली क...