कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से जिले में होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। गैस संकट के चलते खाने-पीने के व्यवसाय से जुड़े लोग अब कोयला और लकड़ी का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसके कारण कोयले की मांग में करीब 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे इसके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। पहले जहां साधारण कोयला 600 रुपये प्रति मन मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 800 से 850 रुपये प्रति मन हो गई है। खुले बाजार में पांच किलो कोयला 110 रुपये तक बिक रहा है। मांग बढ़ने के साथ ही अवैध कारोबारियों ने इसका फायदा उठाते हुए तस्करी तेज कर दी है।शहर के होटलों में मिठाई की कीमतों में इजाफा नहींझुमरीतिलैया और कोडरमा के हर छोटे से बड़े होटलों में मिठाई और नमकीन की कीमतों में इजाफा की बात फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.