जंग की तपिश: हॉस्टल से लेकर अपार्टमेंट तक जेनरेटर चलाने में कटौती
रांची, मई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में लूज कंटेनर में डीजल नहीं दिए जाने और कीमत में बढ़ोतरी का असर हॉस्टल और अपार्टमेंट पर दिखने लगा है। गैलन या जार में डीजल नहीं मिलने के कारण कई जगह जेनरेटर संचालन में कटौती कर दी गई है। शहर के कई अपार्टमेंट में बिजली कटने के बावजूद दिन के समय जेनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। हालांकि, रात में सीमित समय के लिए ही बैकअप दिया जा रहा है। बरियातू स्थित एक अपार्टमेंट संचालक ने बताया कि पहले आवश्यकता अनुसार डीजल स्टॉक कर लिया जाता था, लेकिन अब पेट्रोल पंपों से खुले गैलन में डीजल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जेनरेटर लगातार चलाना मुश्किल हो गया है। कई सोसायटी में दिन के समय जेनरेटर नहीं चलाया जा रहा है ताकि लिफ्ट और पानी की व्यवस्था किसी तरह बनी रहे。 यह भी पढ़ें- जंग की तपिश : तेल संकट के बीच लिमिट सिस्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.