जंग की तपिश: सोना-चांदी महंगा होने से सोलर पैनल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक कारों की लागत बढ़ेगी
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने-चांदी के भाव में हुए इजाफे ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। दोनों कीमती धातुओं के दामों में इजाफा होने से इसका व्यापक असर अन्य सामान पर भी पड़ने लगा और भविष्य में पडे़गा। विशेषज्ञों के अनुसार सोलर पैनल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक कारों की लागत बढ़ सकती है। दरसल कई उत्पादों में सोने व चांदी का इस्तेमाल होता है। कारोबारी धनजीत वाड्रा ने बताया कि दुनिया भर में चांदी की मांग अब सिर्फ जेवरों तक सीमित नहीं रही। इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और 5जी चिप जैसे आधुनिक उपकरणों में इसकी भूमिका तेजी से बढ़ी है। ईवी बैटरी, हर सोलर पैनल और हर 5जी चिप में चांदी की जरूरत है। यही वजह है कि चांदी आज केवल एक कीमती धातु नहीं, बल्कि तकनीक की रीढ़ बन चुकी है। चांदी की औद्योगिक मांग ने पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.