गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर, संतकबीरनगर एवं कुशीनगर के सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। बुधवार की रात सीएनजी की कीमत में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। टोरेंट गैस के मुताबिक नई दरें गुरुवार सुबह 06 बजे से लागू हो गई हैं, जिसके बाद सीएनजी 99 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।इससे पहले 23 मई को सीएनजी के दाम में 02 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 97.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अब नई बढ़ोतरी के साथ दो सप्ताह के भीतर सीएनजी के दाम कुल 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों का सबसे अधिक असर सीएनजी ऑटो और टैक्सी चालकों पर पड़ रहा है। आटो चालक रमेश, कौशल और इंद्रभूषण का कहना है कि ईंधन खर्च बढ़ने से उनकी आय प्रभ...