जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- मध्य पूर्व में जारी जंग का असर अब शहर की शादियों पर भी साफ दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण कैटरर्स और शादी वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खर्च बढ़ने के साथ व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शादियों में खाना बनाने के खर्च में लगभग दोगुना वृद्धि हुई है। जवाहर नगर निवासी मो. जावेद अख्तर की भांजी की शादी सोमवार को थी। कैटरर्स ने आठ सौ लोगों के लिए पांच सिलेंडर मांगे थे। सोमवार दोपहर तक एक भी सिलेंडर का इंतजाम नहीं हो पाया। कोई विकल्प न देखकर जावेद ने लकड़ी खरीदकर खाना बनवाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि शादी के खर्च पर अब लकड़ी का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। एक घरेलू सिलेंडर 952 रुपये में मिल जाता है, लेकिन इसके बदले एक क्विंटल लकड़ी 1600 रुपये में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.