कटिहार, अप्रैल 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मध्य-पूर्व में जारी तनाव की तपिश अब कटिहार के कपड़ा बाजार तक महसूस होने लगी है। यह असर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि उन परिवारों के चेहरों पर साफ दिख रहा है, जो आने वाले लग्न में अपने घर की खुशियां सजाने की तैयारी में जुटे थे। अब वही खुशियां महंगाई के बोझ तले दबती नजर आ रही हैं।चूना गली और मंगल बाजार के दुकानों में रौनक तो है, लेकिन खरीदारों के कदम अब ठिठकने लगे हैं। दुकानदार बताते हैं कि कपड़ों की कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति मीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि साड़ियों के दाम 25 से 50 रुपये तक बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार से महंगी हुई शादियां, बढ़ा खर्च और बिगड़ा बजट होजियरी कपड़ों में भी 5 से 20 रुपये तक का उछाल आया है।दरअसल, इस महंगाई के पीछे कई परतें हैं। राजस्थान क...