गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने खानपान कारोबार और आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए संचालन लागत अचानक बढ़ गई है, जिससे खाने-पीने की चीजों के दाम जल्द ही बढ़ सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि कुल लागत का करीब 12 फीसदी हिस्सा एलपीजी पर खर्च होता है, ऐसे में कीमत बढ़ना सीधे मुनाफे पर असर डाल रहा है। प्रशासन की ओर से गैस की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है, लेकिन बढ़ती मांग के कारण एजेंसियों पर दबाव साफ दिख रहा है। सुबह से ही एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: गैस महंगी, थाली पर सीधा वारकारोबारियों की चिंता शहर के महुआबाग, मिश्रबाजार, लंका कचहरी ...