गया, मई 25 -- जंग की तपिश का असर इस वक्त सबसे अधिक पेट्रोल व डीजल पर देखने को मिल रहा है। दस दिनों में चार बार डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। सोमवार को पेट्रोल 114.60 रुपये व डीजल 100.66 रुपये पहुंच गया है। अनुमान है कि कीमत और बढ़ेगी। पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत की मार से बाइक की बिक्री घट रही और इलेक्ट्रिक दुपहिया की मांग बढ़ रही है। शहर में करीब 50 फीसदी पेट्रोल वाली दुपहिया की मांग में कमी आयी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर (ईवी) की डिमांड में करीब दोगुना से तीगुना इजाफा हुआ है। गया जी शहर में ईवी के लिए करीब दस शोरूम में ही है। सभी जगह ईवी की मांग में काफी उछाल है। डिमांड के अनुसार कंपनी आपूर्ति ही नहीं कर पा रही है। कई शोरूम में तो स्टॉक शून्य है। जबकि शोरूम में पेट्रोल वाली गाड़ियों की कतार लगी है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: बढ़ रहे पेट्रोल के...