कटिहार, जून 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि निजी और सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना होगा। परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2021 में निर्धारित बस किराया दरों में संशोधन किए जाने के बाद एक जून 2026 से नई दरें प्रभावी हो गई हैं। किराया वृद्धि का सीधा असर रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यवसायियों और आम यात्रियों की जेब पर पड़ने की संभावना है।

नए किराये की संरचना परिवहन विभाग के निर्देश के अनुसार दूरी के आधार पर बस किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे अधिक वृद्धि कम दूरी की यात्राओं पर की गई है। 50 किलोमीटर तक की दूरी के लिए साधारण, डीलक्स, वातानुकूलित और वॉल्वो श्रेणी की बसों के किराये में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इसके बाद दूरी बढ़ने के साथ किराया व...