कोडरमा, अप्रैल 3 -- मरकच्चो। प्रखंड में तापमान बढ़ने के साथ पंखा, कूलर, एसी, इन्वर्टर और बैटरी की मांग में तेजी आई है। मांग बढ़ने का असर कीमतों पर पड़ा है। बाजार में इन उपकरणों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि सप्लाई में कमी और ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ रही हैं, जबकि ग्राहकों का कहना है कि हर साल गर्मी में इस तरह की महंगाई से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण इन्वर्टर और बैटरी की मांग और बढ़ गई है। डोमचांच में गैस किल्लत से होटल संचालन प्रभावितडोमचांच। कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कमी से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के लिए उन्हें एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है। स्थिति ऐसी हो गई ...