बिहारशरीफ, मई 13 -- जंग की तपिश: पीएम की अपील बेअसर, अधिकारियों व मंत्रियों के काफिले अब भी लंबे डीजल-पेट्रोल बचत की बात को नहीं लिया जा रहा गंभीरता से लाव-लश्कर के साथ चल रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि फोटो: राजगीर वाहन: राजगीर में बुधवार को अधिकारियों का काफिला। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सालभर डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील कर रहे हैं, वहीं नालंदा में अफसरों और मंत्रियों के काफिलों में अब भी कई वाहन दौड़ रहे हैं। डीएम-एसपी के साथ अतिरिक्त स्काउट, बॉडीगार्ड और रीडर वाली गाड़ियां चल रही हैं, जबकि मंत्रियों के काफिले में एस्कॉर्ट के लिए थाना की अलग गाड़ी आगे रहती है। मलमास मेला और वीआईपी ड्यूटी के कारण प्रशासन कटौती की बात तो कर रहा है, लेकिन जमीनी तस्वीर अब भी लंबी गाड़ियों वाले काफिलों की ही दिख रही है। पेट्रो...