जमशेदपुर, जून 6 -- पश्चिम एशिया में ईरानी पिस्ता की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे भारतीय ड्राई फ्रूट बाजार पर प्रभाव पड़ रहा है।

शिपिंग संकट से बढ़ी आयात लागत साथ ही, शिपिंग संकट ने आयात लागत बढ़ा दी है और पिस्ता के साथ अन्य ड्राई फ्रूटों के दाम भी बढ़ने की संभावना है।

आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमतें कारोबारी श्याम सिंह के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पिस्ता की कीमतें पिछले आठ वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

काजू, बादाम और छोहारा के दाम पर भी पड़ेगा असर थोक कारोबारियों का अनुमान है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो सिर्फ पिस्ता ही नहीं, बल्कि अन्य ड्राई फ्रूट पर भी असर पड़ेगा।

मिठाई उद्योग और गिफ्ट पैक कारोबार पर असर आने वाले महीनों में लगन शुरू होने वाला है। इन अवसरों पर ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक और प्रीमियम म...