शाहजहांपुर, मार्च 16 -- घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी की शिकायतों पर जिला पूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीम ने रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और रिफिलिंग करते हुए पाए जाने पर सिलेंडर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर गठित प्रवर्तन टीम ने नगर निगम क्षेत्र के केरूगंज स्थित पक्का पुल के पास महेश चंद्र की दुकान पर जांच की। यहां से दो घरेलू गैस सिलेंडर, दो कंपनी के पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर और 29 अधोमानक छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा मोहल्ला महमानगढ़ी स्थित आरकेटी स्टॉल (रेस्टोरेंट) पर भी छापेमारी की गई, जहां दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। वहीं तहसी...