गया, अप्रैल 1 -- अमेरिका-इजरायल व ईरान की लड़ाई की आग की चपेट में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर खाने-पीने के सामान भी आ रहे हैं। जंग की आग से ड्राई फ्रुट्स भी महंगे हुए हैं। खाड़ी देशों से आने वाले ड्राई फ्रुट्स की कीमत में 20 से 25 फीसदी तक वृद्धि हुई है। प्रतिकिलो एक सौ रुपये की तेजी है। सेहत बनाने के लिए ड्राई खरीदने में खरीदारों की जेब ठंड हो जा रही है। हालांकि खाड़ी देशों में जाने वाले कुछ ड्राई फ्रुट्स के भाव घटे भी हैं। बिक्री भी प्रभावित हुई है। अगर लड़ाई नहीं थमी तो कीमत और तेजी आएगी। खजूर 50 रुपये प्रतिकिलो बढ़कर 400 रुपये बिक रहामगध की थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम में जंग का असर दिख रहा है। ड्राई फ्रुट्स की कीमत में तेजी से दुकानदार से लेकर ग्राहक तक चिंतित हैं। पुरानी गोदाम स्थित एचबी मार्केट के कारोबारी अमित अग्रवाल व पिंटू कुमार...