सीवान, मार्च 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईरान युद्ध से मध्य-पूर्व में आए संकट के बीच जिले में भी एलपीजी गैस की किल्लत की बात सामने आ रही है। इससे स्कूल, छात्रावासों व आंगनबाड़ी केन्द्रों की रसोइय भी प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रघुनाथपुर समेत कई स्कूलों में लकड़ी के चूल्हे पर मिड डे मील बनाया जाने लगा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से संकट आ गया है। ऐसे में आंगनबाड़ी सेविकाएं अब लकड़ियां जलाकर खाना पका रही हैं। बताते हैं कि विभिन्न हॉस्टलों के कैंटिन व मेस में भी गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है। कस्तूरबा स्कूल में नहीं मिल रही गैस कस्तूरबा विद्यालयों में पांच किलो वाला सिलेंडर मिलने की बात बताई जा रही है, जो कि जल्द ही खत्म हो जा रहा है। विद्यालयों व कस्तूरबा विद्...