बागपत, मार्च 17 -- बागपत। ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते समुद्री रास्तों पर सीधा असर पड़ने लगा है। चीन से भारत आने वाले सामानों के पहुंचने में देरी होने से किराना के सामान की जमाखोरी कर अब मुनाफाखोरों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया है। तमाम ऐसे आइटम हैं जो समुद्र के रास्ते भारत आते हैं उनको अभी से महंगा करके लोगों को बेचा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि चीन से भारत तक समुद्री रास्तों से एक महीने या 45 दिनों में आने वाला सामान अब देरी से आ रहा है। जिसके चलते महंगाई बढ़ गई है। ऐसा बड़े व्यापारियों द्वारा छोटे व्यापारियों से कहा जा रहा है, लेकिन बाजार में सामान होने के बाद भी तमाम व्यापारी इसको महंगे दामों में बेच रहे हैं। उनका कहना है कि अब सामान को आने में देरी हो रही है और उनके आर्डर फंसे हुए हैं।---सैंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.