छपरा, मार्च 16 -- फोटो- 11 दुबई में रितेश को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद शोक में डूबे उसका परिजन दिघवारा, नि.सं। सारण के दिघवारा प्रखण्ड स्थित चकनूर के रहने वाले एक युवक को जंग का वीडियो बना कर सोशल साइट पर पोस्ट करने के मामले में आबूधाबी में गिरफ्तार किया गया है। 11 मार्च को हुई उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके दोस्तों ने परिजनों को दी। इसके बाद से परिजन सहमे और चिंतित हैं।। दिघवारा नगर पंचायत चकनूर के वार्ड नंबर पांच निवासी पूर्व वार्ड पार्षद सिकंदर राम के 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार दो वर्ष पूर्व एसी की मरम्मत का हुनर सीख कमाने के लिए आबूधाबी गया था । युद्ध छिड़ने के बाद वह बमबारी आदि का वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा था। इसके कारण वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि रितेश के परिजनों को किसी पुलिस द्वारा इसकी सूचना न...