प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बारात में आतिशबाजी के स्थान को लेकर दो युवकों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में बारात का स्थान जंग का मैदान बन गया। बारातियों के साथ ही घरातियों के भी मारपीट में शामिल होने पर भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के खजुरनी गांव की एक युवती के निकाह के लिए रविवार को देहात कोतवाली के गुमान सिंह का पुरवा से बारात आई थी। दोपहर में बारात निकलने के दौरान आतिशबाजी की जा रही थी। बारात के ही दो युवक आतिशबाजी के स्थान को लेकर विवाद करने लगे। इसमें कुछ अन्य बाराती शामिल हुए तो बीच बचाव में करने आए घरातियों से भी विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ी तो दोनों ओर से मारपीट होने लगी। बारात में शामिल महिलाओं सहित तमाम अन्य लोग भी जान बचाने को भागने लगे। मारपीट...