नई दिल्ली, मार्च 6 -- इजरायल ने रमजान के शुक्रवार की नमाज के लिए अल-अक्सा मस्जिद पर मुसलमानों को एंट्री नहीं दी। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया। यरुसलम के पुराने शहर में स्थित यह स्थल यहूदियों के लिए सबसे पवित्र और मुसलमानों के लिए इस्लाम का तीसरा सबसे अहम धार्मिक स्थल है, जहां अल-अक्सा मस्जिद और डोम ऑफ द रॉक स्थित हैं। इजरायली अधिकारियों ने घोषणा की कि शुक्रवार को पुराने शहर के सभी पवित्र स्थलों (अल-अक्सा मस्जिद, वेस्टर्न वॉल और चर्च ऑफ द होली सेपल्कर को बंद रखा जाएगा। किसी भी धर्म के श्रद्धालु या आगंतुकों को प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। यह भी पढ़ें- कोई समझौता नहीं, केवल बिना शर्त सरेंडर; ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला इजरायल के होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के अनुसार लिया...