जंग-ए-आजादी में गोरखपुर का योगदान बताएगी डॉक्यूमेंट्री
गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्वाधीनता संग्राम और उस दौर के संघर्ष को अपने व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर विशेष डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। जल्द ही केंद्र द्वारा इसका प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र प्रशासन के अनुसार, अंग्रेजों के आगमन से लेकर उनके गमन तक गोरखपुर क्षेत्र प्रतिरोध का एक प्रमुख रहा। 1857 की क्रांति के करीब सौ वर्ष पूर्व ही गोरखपुर के तमकुहीराज क्षेत्र से स्वाधीनता का बिगुल बज चुका था। उस दौर में राजा फतेह बहादुर के नेतृत्व में अंग्रेजों का पुरजोर विरोध किया गया। गोरखपुर से स्वाधीनता के लिए उठाई गई आवाज धीरे-धीरे देश के कोने-कोने तक पहुंचने लगी। डॉक्यूमेंट्री में सन्यासी विद्रोह में गोरखपुर की सहभागिता का प्रसंग भी शामिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.