मिर्जापुर, जनवरी 7 -- मिर्जापुर। नगरीय विद्युत वितरण खंड के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जंगीरोड से निर्गत 11 केवी फीडर जंगीरोड पर बिजनेस प्लान के तहत फीडर के द्विभाजन के लिए बुधवार को सुबह 11 से चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं अक्सौली प्रथम एवं द्वितीय पर आरडीएसएस योजना के तहत कार्य कराने के लिए 8जनवरी तक सुबह 10 से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...