गाजीपुर, मई 9 -- जंगीपुर, गाजीपुर, । क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास एक मकान में धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से बाइबिल भी बरामद की गई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। हालांकि, सीओ सिटी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। शुक्रवार देर शाम मंडी समिति परिसर के पास स्थित एक मकान में ईसाई समुदाय के लोगों की ओर से धर्मांतरण कराने की मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। थानाध्यक्ष शिवमणि तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी रमेश कुमार चंचल, विजेंद्र कुमार, विष्णु और प्रदीप के खिलाफ नामजद और दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने न...