गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर में वकील दंपत्ति पर हुए हमले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। जखनिया तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक अधिवक्ता कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकील दंपति पर हमला न्याय व्यवस्था पर सीधा प्रहार है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मंगलवार तक कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता बड़े स्तर पर प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला दहन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उप जिलाधिक...