चंदौली, अप्रैल 8 -- नौगढ़। पुलिस ने क्षेत्र के पंडी जंगल में दबिश देकर 21 मवेशी बरामद किया। इस दौरान पशु तस्कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि फरार एक नामजद एवं दो अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी बेचू चौहान दो अज्ञात शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...