लखीसराय, जनवरी 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुंगेर वन प्रमंडल अंतर्गत लखीसराय वन प्रक्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ सघन गश्ती अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई सामने आई है, जिससे वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय वन प्रक्षेत्र के क्षेत्र पदाधिकारी उत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त गश्ती दल का गठन किया गया। इस संयुक्त दल में सिंघौल, कजरा, लक्ष्मीपुर, बरहट एवं गुरमाहा वन परिसर के वनपाल कुमोद, अनुभव, सुमित राज, चन्दन एवं सुमित कुमार शामिल थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न उपपरिसरों से वनरक्षी चन्दन कुमार, पवन, नारायण जी, प्रवीण, रौशन, रविंद्र समेत बड़ी संख्या में अन्य वनकर्मी भी अभियान में शामिल रहे। संयुक्त गश्ती दल ...