गिरडीह, मई 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जंगल से भटके एक सियार मानजोरी गांव पहुंच गया और वह सियार कुएं में डूब गया। सुबह पानी लेने गए महिलाओं की नजर कुंआ में डूबे सियार पर पड़ी। हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ हो गई। फिर इस मामले की जानकारी वन विभाग को दी गयी। रेंजर एस के रवि के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेस्क्यू कर बड़ी मशक्कत के बाद सियार को कुआं से बाहर निकाला गया। इसके बाद सियार को सुनसान स्थानों पर छोड़ दिया गया। कुआं से सियार के बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत का सांस ली। बताया जाता है कि उक्त कुएं से स्थानीय लोग पानी पीते हैं। यह भी पढ़ें- साहिबगंज में पहली बार हिरण का रेस्क्यू, इलाज के दौरान मृत्यु सियार के कुएं में डूब जाने से स्थानीय लोगों को घंटों तक पानी के लिए परेशानी झेलना पड़ी। रेस्क्यू टीम में बमशंकर वर्मा, मुकेश दास, ...